शुरू हुआ सिंधी समाज का क्रिकेट टूर्नामेंट
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_99.html
नागपुर। शुक्रवार 10 दिसंबर से शुक्रवार 17 दिसंबर 2021 तक पूज्य सिंधी जनरल पंचायत, वर्धा द्वारा संचालित लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट 'सिंधी प्रीमीयर लीग : संस्करण 7' फ्लड लाइट नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।
आयोजन की शुरुआत आज वर्धा - सेलू लोकप्रिय विधायक पंकज भोयर के साथ साथ, शहर पुलिस सुपरिडेंट प्रशांत होलकर, वर्धा नगराध्यक्ष अतुल तराले, हिंगणघाट नगराध्यक्ष प्रेम बसंतानी, विश्व सिंधी सेवा संगम, महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी, विश्व सिंधी सेवा संगम के अन्य पधाधिकारी, रवि कोटमकर के साथ साथ सिंधी समाज से सभी माननीय सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।
शाम 6 बजे आतिशबाजी, नाच गाने, नई उमंग और उत्साह से आयोजन की शुरुवात की गई।
लीग में 8 टीमों को समावेश किया गया है। फायदा बाजार सर्विसेस, प्रिया पैलेस, मयूर सेल्यूलर, कीर्ति स्ट्राइकर, मनोजा प्लाईवुड, के आर XI, तनिष्क XI और बेटा ई लर्निंग के प्लेयर्स का ऑक्शन के माध्यम से सिलेक्शन हुआ है।
इस बार सिंधी प्रीमियर लीग को इंडियन प्रीमियर लीग के फॉर्मेट की तरह बनाया गया है। हमेशा की तरह आयोजन में युवाओं, बच्चो के साथ साथ समाज के वरिष्ठ और बुजुर्गों के लिए भी प्रोग्राम आयोजन किया गया है।
आयोजन को सफल बनाने में समाज के युवाओं ने काफी मेहनत की है, विशेष तौर पर योगेश पंजवानी, रवि बलवानी, आकाश दुबानी, रवि भाटिया, मोहित भाटिया, रवि दानानी, मयूर अडवाणी, विशाल अडवाणी, एडवोकेट कमल कृपलानी, जीतू भाटिया, हितेश मेघानी, वरुण चैनानी, समीर खूबचंदानी, संदीप आहूजा, संदीप विधवानी, पवन विधवानी, हर्षद मंशानी, पवन कुकरेजा, लालू कृपलानी, रमन कुंगवानी, मनीष अंदानी, कपिल पंजवानी, रतीश रुपवानी और बाकी पूरी टीम ने की है।
सहायक और मार्गदशन के रूप में सुरेश पंजवानी, महेश भटिया, रमन लालवानी, गुलशन आहूजा, राकेश मंशानी, भगवानदास आहूजा, गणेश देवानी, प्रतीप (गोलू) जज्ञासी, गिरधारी आहूजा का योगदान अतुलनीय है।