उभरते सितारे में स्वागतम 2022
https://www.zeromilepress.com/2022/01/2022.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम 'उभरते सितारे', के अंतर्गत 'स्वागतम 2022' संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया. तरुण भारत पेपर के मुख्य उप संपादक श्री विनायक करंदीकर अतिथि के रुप में उपस्थित रहे. इनका स्वागत संयोजक युवराज चौधरी ने किया. अपने संबोधन में विनय करंदीकर जी ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा और स्वयं गीत भी प्रस्तुत किया.
'स्वागतम 2022' की संगीत यात्रा में कु. आर्या भोंगाडे ने बहुत सुंदर विचार मिमिक्री के द्वारा पेश किया. देवांशी पटनायक ने कीबोर्ड बजाकर गीत की प्रस्तुति दी. आकाश मनपुखानी,शाश्र्वत गजभिए, जियान आहुजा, निधि लालवानी, इशिता लालवानी, हरकिरत माइकेल, मनीषा पाडिया, मान्या आहूजा, देवस्मिता पटनायक, आर्यन डोंगरे, किमया नन्हई, मीनाक्षी केसरवानी, संध्या माहुले, आनंद डोंगरे, कृष्णा कपूर, वैशाली मदारे ने भी शानदार गीत सुनाया.
कलाकारों को बाबा खान, संतोष बुधराजा, डॉ. लता काले, प्रो. लिपिका चक्रवर्ती, डॉ. शालिनी तेलरांधे, डॉ. करुणा आटे, निष्कर्ष पाहुजा, कृषण सोर, महेंद्र आगरकर, आराध्या चेलानी, रमेश अय्यर, सचिन घुमड़े, भानवी सिल्लोरे आदि ने बच्चों को सराहा. कार्यक्रम में प्रशांत शंभरकर, कृष्णा कपूर और वैशाली मदारे ने सहयोग किया. आभार घनश्याम नन्हई ने व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन युवराज चौधरी ने किया.