खेल खेल में.. उभरते सितारे
नागपुर। हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उभरते सितारे, जिसके अंतर्गत नवोदित कलाकारों के लिए एक शानदार प्रोत्साहन और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम खेल खेल में आयोजित किया गया। ज्ञानवर्धक और संगीत से सजे इस खेल में बच्चों ने बहुत आनंद लिया। इस अवसर पर संगीत शिक्षक प्रशांत प्रचंड का स्वागत किया गया।
तत्पश्चात, शब्द सागर और तालों पर आधारित गीतों को कु. देवांशी पटनायक, जियान आहूजा, आकाश रामू मनसपुखानी, शुभांगी मुनेश्वर, मृणाल तेलरांधे, आर्यन डोंगरे, सीमा कुरेशी, जया नंदा, मीनाक्षी केसरवानी, आनंद डोंगरे, मयूरेश काली आदि ने गीतों को पेश किया। श्रीजीत जोजारे, ओम दहीवाले, मयूरेश काली और अभिषेक नायडू ने शानदार तबला वादन किया। संपूर्णा रे मंडल, मृणाल तेलरांधे तथा पूर्वी वैद्य ने दिलकश नृत्य की प्रस्तुति दी। नवोदित कलाकारों को संध्या माहुले, नंदिनी सुदामल्ला,
पूनम पाडिया, मानस पटनायक, रमेश अयर, बाबा खान, महेंद्र आगरकर,डॉ. शालिनी तेलरांधे, सीमा लूहा, राघव रुंगटा, मान्या आहूजा, डॉ. करुणा आटे, प्रो. लिपिका चक्रवर्ती, डॉ. लता काले, मीरा शर्मा आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम की संकल्पना और संचालन वैशाली मदारे ने किया। प्रशांत शंभरकर तथा कृष्णा कपूर ने सहयोग दिया। युवराज चौधरी ने आभार व्यक्त किया। सभी बच्चों को संयोजिका वैशाली मदारे ने पुरस्कृत किया।