Loading...

नागपुर महिला क्लब द्वारा वर्चुअल संक्रांति उत्सव का आयोजन


नागपुर। शीत कालीन पर्व, मकर संक्रांति उत्सव का वर्चुअल आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्ण तरीके से नागपुर महिला क्लब में सम्पन्न हुआ। कार्यकारिणी की सदस्या श्रद्धा पुरोहित तथा शालिनी मिश्रा ने बहुत ही रोचक ढंग से इस आयोजन का संचालन किया। सभी सदस्यों की पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार ने इस आयोजन में चार चाँद लगा दिया। 

हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए इस पर्व से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमे सदस्यों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। देश के विभिन्न प्रान्तों से संबंध रखने वाले सदस्यों ने बताया कि कैसे वे इस पर्व का आयोजन करते है साथ ही विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला। डॉ. दीनी मेनन ने इस आयोजन में तकनीकी सहायता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस आयोजन में प्रतियोगिता के विजेता
संक्रांति का महत्व : प्रथम - डॉ. सरोज देसाई, द्वितीय - नीलम शुक्ला, तृतीय - पुष्पा पांडे
उखाना प्रतियोगिता : प्रथम - वेणुका नासरे, द्वितीय - ज्योति सरवटे, तृतीय - सीमा काचोरे।
संक्रांति क्वीन : किरण हटवार

अध्यक्षा विलासिनी नायर ने सफलतापूर्ण आयोजन हेतु अथक प्रयासों के लिए संयोजिका श्रद्धा पुरोहित और शालिनी मिश्रा की सराहना की। क्लब की उपाध्यक्षा अनिता बोस, सहसचिव भारती दिसावाल, मोना जाना, नीला ठाकर, कविता बोधनकर, ऋतु असाई, रश्मि कानूनगो, जयंती शेनॉय, उमा हरगं, सुगंधा नागराजन, डॉ. कल्पना तिवारी, सोनल धमानी और बलविंदर कौर ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति देकर आयोजन को सफल बनाया।
समाचार 7537078965284693476
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list