'भारत दर्शन' हस्तलिखित बुलेटिन लोकार्पित
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_37.html?m=0
नागपुर/स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल में विश्व हिंदी दिवस ऑनलाइन मनाया गया। पूरे उत्साह से कक्षा पांचवी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने पठनीय ज्ञानवर्धक सामग्री स्कूल के साथ साझा की। हिंदी के प्रचार एवं प्रसार में स्कूल के उपक्रम में अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान की शिक्षण अधिकारी श्रीमती निशा चौहान भी प्रमुख रूप से उपस्थित हुई। देश -विदेश की नामचीन हस्तियों ने कार्यक्रम के शानदार आयोजन के लिए शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किए।
खासकर लंदन से तेजिंदर शर्मा, ऑस्ट्रेलिया से रेखा राजवंशी, पंजाब से डॉ.प्रीत अरोड़ा, कनाडा से सरन घई, मुंबई से रीता दास राम, उषा जैन शीरी , पूनम तिवारी, दुष्यंत कुमार, पुणे से अरुणा जेथवानी, रायपुर से गिरीश पंकज, तिरोड़ी से दिनेश देहाती, डॉ. जेनी शबनम सहित कई साहित्यकारों ने स्कूली विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने हस्तलिखित बुलेटिन 'भारत दर्शन' देश के महान साहित्यकार सहित काफी जानकारियां सूचना फलक पर अंकित किया। डॉ. आशीष देशमुख पूर्व विधायक एवं अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष ने हिंदी विभाग की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।