त्रिकोणी पार्क में मनाया गणतंत्र दिवस
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_495.html
नागपुर। गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी प्रभाग - 1 में त्रिकोणी पार्क, शिवगिरी, शंभु चौक, आहूजा नगर, काडे लेआउट, हाउसिंग बोर्ड व सिंधु बालोद्यान में सदर भाग सरसंघचालक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने, पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा, उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, मंगलवारी झोन सभापति प्रमिला मथरानी, कर आकरणी सभापति महेन्द्र धनविजय, नगरसेविका सुषमा चौधरी, उत्तर नागपुर महिला अध्यक्ष सरीता माने की मौजूदगी में झंडा वंदन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष मनीष दासवानी, जगदीश वंजानी, उषा दानी, सिमा मेश्राम, विजय केवलरामानी, किशोर धनवानी, राजेश धनवानी, विजय तांबे, संतोष डेम्बला, भाऊराव पुशतकर, अमिताभ मेश्राम, रति वंजानी, पूजा मोरयानी समर्थ, नंदकिशोर वर्मा, रवि जेसवानी, कमल चेलानी, राजेश भट्ट, प्रमोद देव, राजकुमार ढोलवानी, कन्हैया रूपचंदानी उपस्थित थे।