अति दुर्गम आदिवासी गांव में वस्तुएं वितरित कर मनाया मकर संक्रांति उत्सव
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_53.html?m=0
समर्पण सेवा समिति का उत्कृष्ट उपक्रम
नागपुर। शहर से लगभग 150 किलोमीटर की दुरी पर पेंच के घने जंगलों में बसा अति दुर्गम आदिवासी गांव किरंगीसर्रा में समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष पुर्व विधायक गिरीश व्यास के मार्गदर्शन में कंबल व तिल - गुड़ इत्यादि जीवन आवश्यक वस्तुएं वितरित कर मकर संक्रांति का उत्सव संस्था के सदस्यों व्दारा परिवार संग गांव में जाकर मनाया गया।
किरंगीसर्रा गांव पेंच के घने जंगलों में बसा आदिवासी गांव है जा पर ना तो किसी भी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क है तथा जाने के लिए कई किलोमीटर तक के कच्चे रास्तों से होते हुए जाना पड़ता है। ऐसे अत्यंत दुर्गम आदिवासी गांव में समर्पण सेवा समिति के सदस्यों ने नागपुर से वहां जाकर गांव में रहने वाले 75 परिवारों को कंबल, तिल - गुड़, नमकीन, मिठाईयां तथा गर्भवती माताओं के लिए देसी गाय का घी, पैरों के मोजे, नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं के लिए बिस्किट्स, चॉकलेट्स, फल फ्रूट्स इत्यादि जीवन आवश्यक वस्तुएं वितरित कर मकर संक्रांति का उत्सव बड़ी ही सादगी के साथ मनाया।
समर्पण सेवा समिति के सदस्यों के नागपुर से प्रस्थान करने के पुर्व में भाजपा नागपुर शहर अध्यक्ष एवं विधायक प्रवीण दटके ने सदस्यों के वाहनों को पंडित बछराज व्यास चौक स्थित संस्था के कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधायक गिरीश व्यास ने कहा कि अति दुर्गम आदिवासी गांव में पहुंचकर जरूरतमंदों को इस विंसन ठंड में जीवन आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा कर जो सेवा हम आज यहां कर रहें हैं वो मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा हैं।
इस अवसर पर प्रमुखता से समर्पण सेवा समिति के कार्याध्यक्ष सतीश जैन, सचिव नरेश जुम्मानी, सहसचिव राकेश गांधी, भाजपा युवा मोर्चा पारशिवनी तालुका अध्यक्ष अतुल हज़ारे, मनोज गिरी, उमेश महतो, डॉ शिरीष चांडक, मनोज तिवारी, संचय चोंपकर, सौरभ पोढवरे, हितेश जोशी, जेठानंद खंडवानी, दिनेश पटेल, संजय बादुले, मोहन पटेल, सरस्वती तिवारी, शोभा चांडक, दिव्या जुम्मानी, नीलम जुम्मानी, राकेश अग्रवाल, प्रवीण जुम्मानी, याशिका जुम्मानी, पंकज येलेकर, वंश जुम्मानी, ओम चौधरी, आशिष धुमाल, ग्राम पंचायत सदस्य राजु धुर्वे, विकास बसिम, अजर खान आदि उपस्थित थे।