धन जागरूकता पर ऑनलाइन वेबिनार
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_67.html?m=0
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा एडवाइजर आर्गेनाइजेशन के समन्वय में धन जागरूकता कार्यक्रम इस विषय ऑनलाईन वेबिनार आयोजीत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ श्रद्धा अनिलकुमार ने कि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अधिक कमाई करना आवश्यक नहीं है, बल्कि अपने निवेश की योजना बनानी चाहिए और उसी के अनुसार खर्च करना चाहिए।
कार्यक्रम के समन्व्यक कुणाल जोशी ने बचत और निवेश के उद्देश्यों के लिए विभिन्न उपाय बताए और बताया कि कैसे कोई अपना भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकता है। इक्विटी, म्यूचुअल फंड, रियल एस्टेट, कमोडिटी कुछ ऐसे तरीके हैं जहां कोई निवेश कर सकता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. तनुजा राजपूत एवं आभार जया गंगवानी ने व्यक्त किया| कार्यक्रम की रूपरेखा इंदू ममतानी एवं निधी की थी। कार्यक्रम में 195 छात्राओ ने रेजिस्ट्रेशन किया।