Loading...

दिव्यांगो को मिले राजकीय आरक्षण : रवि पौनिकर


मुख्यमंत्री ठाकरे के नाम उप जिलाधिकारी को सौंपा निवेदन

नागपुर। शहर काँग्रेस के युवा नेता रवि पौनिकर के नेतृत्व में निवासी उपजिल्हाधिकारी विजया बनकर को जिल्हाधिकारी कार्यालय मार्फत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम दिव्यांगो की समस्या बाबत निवेदन दिया गया. 

रवि पौनिकर ने बताया कि महाराष्ट्र कि राजनीती में दिव्यांग बांधव अग्रसर है और सभी पक्ष में कार्यरत है. 2011 के जनगणना में महाराष्ट्र के दिव्यांग 29,59392 है. राज्य कि लोकसंख्या के अनुसार महाराष्ट्र मै दिव्यांग बांधव 2.63 है. पर आज दिव्यांग बांधव का आकडा 4 प्रतिशत है, उद्योग, सामाजिक, शैक्षणिक और सभी क्षेत्र में दिव्यांग (अपंग) युवक और युवतियां आगे है. 

इस निवेदन मार्फत राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से स्थानीय निकाय संस्था में दिव्यांग युवक व युवतियों को 3 प्रतिशत आरक्षण मिले या फिर विधान परिषद, जिल्हा परिषद, महानगर पालिका, नगरपरिषद और सभी संस्थाओ में मनोनीत सदस्य किया जाये, ताकी दिव्यांग बांधव कि योजना और विकास का प्रारूप तयार हो सके. 

इस निवेदन में सर्वश्री भूषण ढोले, संजय नंदनकर, इमरान अली, शैलेश उज्जेणकर,राजेश धापोडकर, अविनाश जाभुळकर, सुधाकर सोनकुसरे, सागर चांदेकर, और सभी  दिव्यांग बांधव उपस्थित थे.

समाचार 5482249398685159712
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list