पत्रकारिता मे शासकीय सहयोग जरूरी : प्रा. महेश पानसे
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_69.html
महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के दिनदर्शिका का हुआ विमोचन
नागपुर। शंकर नगर चौक स्थित महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा संकुल के श्रीमंत बाबूराव धनवटे सभागृह में महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ मुंबई के पूर्व विदर्भ विभाग द्वारा दिन दर्शिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक - प्रकाश गजभिए, महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा पुणे विभागीय केंद्र नागपुर के अध्यक्ष - अजय पाटिल, पूर्व उप जिलाधिकारी - प्रमोद भुसारी, पत्रकार एवं साहित्यकार - नरेंद्र परिहार, डब्लूसीएल के - मनोजकुमार, महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा विरोधी पक्ष नेता के निजी सहायक - कुमार मसराम, महाराष्ट्र पत्रकार संघ मुंबई, पूर्व विदर्भ विभाग के अध्यक्ष - प्रा. महेश पानसे, दैनिक 'खबरों में हमारा शहर' के संपादक तथा 'जीरो माइल फाउंडेशन' के अध्यक्ष - आनंद शर्मा, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ मुंबई, पूर्व विदर्भ विभाग के महासचिव - शरद नागदेवे ने दिनदर्शिका - 2022 का विमोचन किया।
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ मुंबई पूर्व विदर्भ विभाग के अध्यक्ष प्रा. महेश पानसे ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता का विशेष स्थान है लेकिन फ्रंटलाइन वारियर होने के बावजूद भी पत्रकारिता के कई मामलों में पत्रकार सुविधाओं तथा सहयोग से वंचित है। पत्रकारिता में शासकीय सहयोग देना बहुत जरूरी है। इन 2 वर्षों में कोरोना काल के दौरान कई पत्रकारों की मृत्यु हुई है। पत्रकारों के लिए घोषित कई घोषणाओं का आज तक अमल में नहीं लाया गया। फ्रंटलाइन वारियर का अभी तक पत्रकारों को विशेष दर्जा नहीं किया गया है।
दिनदर्शिका - 2022 के विमोचन कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात मुशायरे का कार्यक्रम हुआ जिसमें गीतकार एवं गजलकार इमरान फैज तथा हिंदी मराठी एवं उर्दू के प्रसिद्ध कवि जमील अंसारी ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन बहुत ही बेहतरीन ढंग से मोहम्मद सलीम तथा नरेंद्र परिहार ने बहुत ही नपे तुले शब्दों में आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नागपुर शहर अध्यक्ष प्रदीप शेन्डे, गडचिरोली अध्यक्ष इरफान खान, राजेंद्र मिश्रा, अजय पांडे, टीकाराम साहू 'आजाद', प्रवीण डबली, सोनू चौरसिया, शशिकांत शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।