ऑनलाइन मनाया गया सेना दिवस
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_70.html?m=0
नागपुर। सेना दिवस 2022 के मौके पर भारतीय सेना ने पश्चिमी राजस्थान में भारत - पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर पर तीसरी बार सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया। 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया, जो 26 जनवरी 2022 तक रहेगा। इस ध्वज का निर्माण मैसर्स खादी टायर्स एंड प्रिंटर्स द्वारा किया गया है। बता दें कि इससे पहले यह झंडा लद्दाख और मुंबई में फहराया जा चुका है। यह तिरंगा कई किलोमीटर की दूरी से स्पष्ट दिखाई देता है। यह स्मारक ध्वज हमारे देश के लोगों के गौरव और आकांक्षा को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों को गौरव और राष्ट्रवाद की भावना के समर्थन में बुनना है।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और सैन्य बैंड का प्रदर्शन हुआ। स्कूली विद्यार्थियों में देश प्रेम की अलख जलाने के उद्देश्य से ऑनलाइन ' इंडियन आर्मी डे' सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे हर्षोल्लास से अपनी भागीदारी मनायी। कुछ विद्यार्थियों ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी तो कुछ ने ड्राइंग्स के द्वारा वीरों की वीर गाथा का बखान किया। कुछ विद्यार्थियों ने वीरों का सम्मान करते हुए भाषण दिया। कुछ विद्यार्थियों ने कविताएं भी लिखी। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने सभी का अभिनंदन किया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने सभी की सराहना की।