राजस्थानी ब्रम्ह समाज भवन निर्माण कार्यालय का उद्घाटन
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_74.html
नागपुर। राजस्थानी ब्रम्ह समाज के स्माल फैक्टरी एरिया स्थित भवन के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए भवन निर्माण कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी रामनिवास पारिक के हाथो संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेश पुरोहित,सतीश पारिक, हेमंत जे पी शर्मा, इंदरचंद पुरोहित उपस्थित थे। भवन निर्माण के लिए जरूरी नयी पानी की बोरींग का कार्य की विधिवत पूजन कर नयी बोरींग शुरु की गयी।
अपने उदबोधन मे रामनिवास पारिक ने समाज के युवाओ द्वारा भवन निर्माण को जल्द पूरा करने के संकल्प की सराहना की और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। पारिक समाज के अध्यक्ष सतीश पारिक ने भवन के दूसरे माले पर पारिक समाज के ओर से निर्माण करने की पेशकश की गयी। अतिथियों का स्वागत विक्रम शर्मा द्वारा एंव आभार प्रदर्शन गिरीश पुरोहित ने किया। इस अवसर पर दिपक पुरोहित, पॅलेश जोशी, अभिषेक शर्मा, विष्णु शर्मा, सतीश शर्मा, भावेश जोशी, यश शर्मा, महेश शर्मा, पियुश जोशी उपस्थित थे।