मकर संक्रांत पर बच्चों ने बनायी पतंग
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_82.html
नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल ने मकर संक्रांत पर्व बड़े ही अनूठे अंदाज में ऑनलाइन सेलिब्रेशन आयोजित किया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंग - बिरंगी पतंग बनायी । उस पर सकारात्मक संदेश भी अंकित किए। कुछ विद्यार्थियों ने ड्राइंग्स व पेंटिंग्स बनायी। अधिकतर अखबार को ही विद्यार्थियों ने पतंग बनाने हेतु इस्तेमाल किया।
प्लास्टिक पतंग के बहिष्कार की शपथ भी ली। इसी तरह नायलॉन मांजा का भी बहिष्कार किया। अपने संदेश में विद्यार्थियों ने पूरे समाज से अपील की। पतंगोत्सव मनाए किंतु निरिह पशु - पक्षियों पर अत्याचार न करें। कुछ पतंगों पर कोविड संदेश भी अंकित थे।"नो मास्क नो पतंगोत्सव" "पर्यावरण की रक्षा करो" ', पेड़ मत काटो ' 'पेयजल की बर्बादी रोको' , शांति बनाए रखें, 'ये पतंग नहीं शांति संदेश है' वगैरह वगैरह।
स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने वीडियो संदेश के द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं पालकों को ओणम, पोंगल, संक्रांत एवं बिहू की शुभकामनाएं प्रदान की। अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने स्कूल के उपक्रम की सराहना करते हुए सहभागी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।