रविवार को शहर मे मकर संक्रांति के मुकाबले ज्यादा उड़ी पतंगे
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_84.html
वो काटा.. ये काटा का गुंजा शोर
नागपुर। इस वर्ष 2022 में मकर संक्रांति पर्व शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन मनाया गया। शुक्रवार को बरसात के मौसम में पतंग उडाने को लेकर निराशा हुई। साथ ही शनिवार को कुछ नागरिको ने पतंग उड़ाई। इस वर्ष रविवार को अधिकांश नागरिक भवनों की छत पर पतंग उड़ाने पहुन्चे। युवा इमारतों की छत पर डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। साथ ही इमारतों की अधिकांश छतों में कमेंट्री की गई।
शाम 5.40 बजे जब सूर्यास्त का समय था, इमारतों की छत पर अनेक बच्चों और युवाओं ने जोर - जोर से नारे लगा कर वो काटा ये काटा का जयघोष किया। रविवार को खामला, लक्ष्मी नगर, धरमपेठ, सीताबर्डी, इतवारी, गोलिबार चौक, शांतिनगर, प्रेमनगर, कमांल चौक, इंदौरा, संभाजी कसार रोड, महल, गांधीबाग, लालगंज, पूर्वी वर्धमाननगर, पारडी, नेहरूपुतला आदि क्षेत्र में पतंगबाजी की गई। अधिकांश क्षेत्र में सभी आयु वर्ग के व्यक्ति ने पतंग उडाकर मकर संक्रांति उत्सव साकार किया।