उभरते सितारे : 'एक प्रयास' संगीतमय प्रवाह का किया आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2022/02/blog-post_309.html
नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम 'उभरते सितारे', जिसके अंतर्गत 'एक प्रयास' संगीतमय प्रवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल कवि कु. साक्षी लोहित नांदगावे अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं। इनका स्वागत कृष्णा कपूर ने किया। अपने काव्य में साक्षी जी ने स्वप्न, सौंदर्य और बच्चों को सफलता के लिए तीन कविताएं सुना कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
'एक प्रयास' थीम पर नवोदित बाल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से मन मोह लिया। मनस्वी पौनीकर, आकाश मनपुखानी, ईश्वा हेलगे, संघेली पाल, स्पंदन रे मंडल, आदित्य बडमे, चाणाक्ष चतुर्वेदी, परिनिती चतुर्वेदी, अर्नव बागल, रौनक रूंगटा, नंदिनी बागड़े, रेखा जोशी, प्रियंका पौनिकर, मनीषा पाडिया, लवीन वासवानी ने सुंदर गीत प्रस्तुत किए। शिखा पाटिल ने कीबोर्ड वादन एवं रक्षिता मोते, अर्णव कुकड़े, हार्दिक चाढव, विघ्नेश डुबरे,परीक्षित भिसे ने शानदार तबला वादन किया।
कल्याणी बागड़े, संपूर्णा रे मंडल, आद्या भिसे, भानवी सिल्लोरे और पूर्वी वैद्य के नृत्य ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में नवोदित कलाकारों को डा. शालिनी तेलरांधे, प्रो. लिपिका चक्रवर्ती, प्रदीप सोनी, अर्पिता सोनी, डॉ. लता काले, पूनम पाडिया ने बच्चों को सराहा। इस अवसर पर प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने शानदार ढंग से किया। तथा आभार संयोजक युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।