ऑनलाइन मनाया गया मराठी दिवस
https://www.zeromilepress.com/2022/02/blog-post_442.html
नागपुर/सावनेर। मराठी यह एक इंडो - आर्यन भाषा है जो महाराष्ट्र की एक अधिकृत भाषा है। भारत में सबसे अधिक बोले जाने वाली तीसरी भाषा है। विष्णु वामन शिरवाडकर यानी 'कुसुमाग्रज' जयंती के रूप में मराठी दिवस मनाया जाता है। स्कूल में ऑफलाइन और ऑनलाइन मराठी दिवस मनाया।
स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने कुसुमाग्रज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मराठी दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने एक से बढ़कर एक कविताएं, लघुकथा एवं निबंध लिखे। उनके लिखे नाटक आज भी याद किए जाते हैं। श्रीमती मंजूषा साटकर ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
विद्यार्थियों द्वारा निर्मित 'हस्तलिखित' पुस्तिका का प्राचार्य ने लोकार्पण किया। विद्यार्थियों ने अपने - अपने पसंदीदा लेखक, कवि, नाटककार के सजीव रेखाचित्र बनाए थे जिन्हें सूचना फलक पर अंकित किया गया।
विद्यार्थियों ने काव्य पाठ भी किया, गीत भी गाए, लावणी भी प्रस्तुत की। स्कूली विद्यार्थियों ने ऑनलाइन सेलिब्रेशन में भी अपनी - अपनी प्रतिभा उजागर की। प्राचार्य ने सभी क्षेत्रों में महाराष्ट्रीयन हस्तियों के योगदान पर प्रकाश डाला। अरविंदबाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने मराठी दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए सहभागी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।