कक्षा 12 वीं की शुरू हुई लिखित परीक्षा
https://www.zeromilepress.com/2022/03/12.html?m=0
4 मार्च से 7 अप्रैल तक समस्त शाखा की परीक्षाओं का आयोजन
नागपुर। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण इन नौ मंडलों के माध्यम से मार्च - अप्रैल 2022 में ली जाने वाली उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (कक्षा 12 वीं) की लिखित परीक्षा 4 मार्च गुरुवार से 7 अप्रैल 2022 तक नियोजित की गई है। कोविड - 19 की पृष्ठभूमि में सभी परीक्षा केंद्रों को कोविड से संबंधित सभी स्वास्थ्य सूचनाओं का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर नागपुर मंडल के हेल्पलाइन क्रमांक 0712 - 2565403 पर संपर्क करने का भी निर्देश दिया है। 5 मार्च और 7 मार्च को होने वाली विषयों की परीक्षाएं तकनीकी अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथियों के बजाय क्रमश: 5 अप्रैल और 7 अप्रैल को होंगी।
छात्रों के मन पर तनाव को कम करने के लिए मार्च - अप्रैल 2022 के लिए बारहवीं कक्षा की परीक्षा का कार्यक्रम तैयार किया गया है और परीक्षा के दौरान अधिकांश महत्वपूर्ण विषयों के प्रश्नपत्रों को शामिल किया गया है। छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल बोर्ड द्वारा प्रकाशित और मुद्रित और वेबसाइट पर घोषित समय सारिणी को ही स्वीकार करें।
आज गुरुवार 4 मार्च को शहर के अनेक परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों तथा समाजसेवियों ने परीक्षा देने आए हुए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत पर शुभकामनाएं दी। चित्र में समाज सेवक तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर शहर महासचिव दिनकर वानखेडे ने परीक्षा देने आएं विद्यार्थियों को गुलाब का फूल लेकर शुभकामनाएं देते हुए।