'उभरते सितारे' अंतर्गत शानदार रहा सम्मान पर्व
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_37.html
विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम 'उभरते सितारे', जिसके अंतर्गत 'सन्मान पर्व' का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगीतमय प्रस्तुतियों के अलावा सभी बच्चों और उनकी माताओं को सन्मान के साथ सह संयोजिका वैशाली मदारे, कृष्णा कपूर एवं सेंसेशनल इवेंट के स्पंदन रे मंडल ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर ज्ञानेश्वरी पाटील, मृणाल तेलरांधे, संपूर्णा रे मंडल ने कविता सुनाई। अमोघ दाणी ने संस्कृत में श्रीसुक्त पाठ किया। चाणाक्ष चतुर्वेदी, गोवेंद्र शेरकर, भूमी शेरकर, नंदिनी बागड़े, परीनिती चतुर्वेदी, वंशिका नाईक, आकाश मनसुखानी, जियान आहूजा, किमया नन्हई, स्पंदन रे मंडल, आर्यन डोंगरे, मृणाल तेलरांधे, सत्यप्रिय गवळी, अर्चिता लखोटे, ज्ञानेश्वरी पाटील, अर्नव बागल, मान्या आहूजा, रेखा जोशी, रौनक रुंगटा, श्रद्धा चिंचाळकर ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी।
दिलकश नृत्य को कु. भानवी सिल्लारे, पूर्वी वैद्य, कल्याणी बागड़े, संपूर्णा रे मंडल, मनस्वी पौनीकर, सान्वी गवळी, संस्कृति शेंडे और दिया चक्रवर्ती ने पेश किया। नवोदित कलाकारों को प्रा. लिपिका चक्रवर्ती, प्रा.डॉ. शालिनी तेलरांधे, प्रा. उमा विवेक गवळी, डॉ. करुणा आटे, बाबा खान, घनश्याम नन्हई, लीला पवार, संध्या माहुले, अरूणा महेंद्र, पूनम पाडिया, प्रियंका पौनिकर, नंदिनी दाणी, रमेश महेंद्र, आनंद डोंगरे, कैलाश सराफ, अभिजीत बागल ने बहुत सराहा।
कार्यक्रम में सहयोग प्रा. प्रशांत शंभरकर ने किया। आभार सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक युवराज चौधरी ने किया।