वीएसएसएस ने मंजीत कौर मतानी को किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_41.html
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र टीम के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में नागपुर जिला महिला टीम द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया।
इसके अंतर्गत आईपीएस डीसीपी लोहित मतानी की धर्मपत्नी एडवोकेट मनजीत कौर मतानी समाज सेविका है अतिथि के रूप में उपस्थित थी। उन्होंने समाज सेवा के कार्यों में बहुत बड़ा योगदान दिया है। ऐसी समाज सेविका को महिला दिवस के उपलक्ष में शाल, श्रीफल, बुके देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है यह भी बताया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीएसएसएस नागपुर जिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बजाज, सचिव दिव्या जगुजा, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती वंशिका केसवानी, उपाध्यक्ष श्रीमती साक्षी लालवानी, रेखा मंगतानी, मंजू पंजवानी, किरन जीवनानी,
कोमल साधवानी, वीणा आडवानी, सोना देवानी, मधु रामचंदानी, दीपा रामानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती साक्षी लालवानी व आभार प्रदर्शन श्रीमती वंशिका केसवानी ने किया।