Loading...

समाजसेवी रतूड़ी को एसीपी पारवे ने किया सम्मानित


नागपुर सक्करदारा  युवा समाजसेवी और सामाजिक संगठन किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स, राष्ट्र निर्माण की और दो कदम, नारी शक्ति एक सम्मान, पशु क्रूरता के ख़िलाफ़ जंग के संस्थापक अध्यक्ष और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मानवअधिकार कार्यकर्ता पुलिस शांतता समिति के केन्द्रीय पदाधिकारी अरविंदकुमार रतूड़ी को उनके  विभिन्न जन हितार्थ देश हितार्थ प्राणी हितार्थ निःशुल्क निस्वार्थ निर्भीक निष्पक्ष लगभग ३० सालों से निरंतर चले आ रहे सामाज कार्यों कानून व्यवस्था संविधान के लिए कार्य करने के अलावा 

खासकर कोविड 19 वायरस महामारी में एक सच्चा करोना योद्धा बनकर मार्च २०२० से लगातार वर्तमान समय २०२२ तक अपनी राष्ट्रीय मानवतावादी सेवा देने असंख्य ज़रूरतमंद गरीबों को जीवन आवश्यक सामग्री दान करने परप्रांतिय लोगों को उनके राज्यों में भेजने कोविड वायरस से बचने हेतु जनजागृति अभियान चलाने और लगभग ३३०० से उपर करोना मृतकों का अंतिम संस्कार उनके धार्मिक मजहबी रीति रिवाजों के अनुसार स्वयं के खर्चे से करने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) डॉ निलेश पारवे द्वारा करोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया और रतूड़ी जी के वर्षों से निरंतर चले आ रहे मानवतावादी सामाज कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा ACP डॉ.निलेश पारवे द्वारा की गई। 

सम्मान मिलने पर रतूड़ी द्वारा कहा गया कि यह सम्मान मिलना मेरे और मेरे समाज कार्य के लिए एक अविस्मरणीय गौरवशाली ऐतिहासिक दिन है। नई दिशा और ऊर्जा है और अब समाज कानून व्यवस्था  संविधान एवं देश के प्रति मेरी ज़िम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है और राष्ट्र धर्म का दायित्व भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यह सिर्फ सम्मान नहीं है बल्कि मेरे लिए प्रेरणा है आख़री सांसों तक समाज सेवा करने के लिए और हर पल हर कदम मुझे मेरे कर्तव्य निभाने की याद दिलाने के लिए यह करोना योद्धा सम्मान सिर्फ सम्मान सम्मान नहीं है बल्कि मेरे जीवन की अमुल्य धरोहर है और सामाजिक कार्य करने में जो सम्मान मिलता है वहीं मेरी जिंदगी की असली दौलत और पूंजी है मेरी सच्ची पहचान है। 

रतूड़ी ने यह सम्मान अपने स्वर्गीय माता पिता अपने परिवार और सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ साथ प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हौसला अफजाई करने वाले शुभचिंतकों को समर्पित किया है। सम्मान ग्रहण करते वक्त चिंतड पुना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सत्यभान माने, बेलतरोड़ी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंन्द्रकांत यादव, इस्लाम ए दावत के डॉ फारूख शेख, शिवसेना के शहर प्रमुख दिपक कापसे, उप शहर प्रमुख राजू वाघमारे, खुफिया विभाग के अधिकारी मधुकर टुले, पंकज कुंभलकर, ममता मेश्राम, वरिष्ठ व कनिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं राजनैतिक दलों के गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समाचार 1046542412142166621
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list