Loading...

दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय को राष्ट्रीय वुडबॉल अजिंक्य पद स्पर्धा में द्वितीय स्थान


नागपुर। हाल ही में हुई राष्ट्रीय वुडबॉल अजिंक्य पद प्रतियोगिता, 'वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र' और 'अंडर द ऐजीस आफ वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया' द्वारा संयुक्त मेजबानी में हुई। 

इस वुडबॉल राष्ट्रीय स्पर्धा में दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्रा कु. वैष्णवी मंथापुरवार ने डबल मे द्वितीय स्थान हासिल किया। उनको रजत पदक तथा प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। और कु. सुरक्षा खापर्डे ने सिंगल में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र हासिल किया। 

'आर्य विद्या सभा' के राजेश लालवानी जी ने खिलाड़ियों का अभिनंदन किया तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार ने खिलाड़ियों का अभिनंदन किया, और आगे ऐसी ही ट्रॉफी लेकर आएंगे ऐसी शुभकामनाएं दी। 

शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रा.डॉ. मीना बालपांडे ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और अभिनंदन किया। खिलाड़ियों की विशेष कामगिरी हेतु सभी प्राध्यापिकाओ ने खिलाड़ियो की प्रशंसा की।

समाचार 5366619010601258092
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list