Loading...

सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया ने बच्चों महिलाओं के साथ बांटी खुशियां


नागपुर। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया महाराष्ट्र रीजन लेडीज विंग, नागपुर चैप्टर की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामगिरी क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों के साथ खुशियां मनायी बांटी गयी. प्रमुखता से संस्था अध्यक्ष जया खत्री , उपाध्यक्ष रश्मी कौरानी, कोषाध्यक्ष रश्मी हरीरामानी, सदस्य प्रतिभा आसुदानी, रीटा जेसवानी ( पोजेक्टर डायरेक्टर) , ट्विंकल रूपचंदानी की उपस्थिति रही. 

प्रोजेक्ट डायरेक्टर रीटा जेसवानी ने महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं परिवार का एक अहम हिस्सा हैं. परिवार से समाज, समाज से शहर, शहर से राष्ट्र का निर्माण होता हैं. अंत एक देश की निर्मिती में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हैं. अतः इसे सम्मानित करना आवश्यक हैं. विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं की चर्चा कर देश की बालक बालिकाओं को प्रेरित किया जा सकता हैं. 

उपाध्यक्ष कौरानी ने बालक बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने की आवश्यकता के बारे में समझाया. तथा सभी उपस्थित पालको से सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से शाला में भेजने का आग्रह किया. खत्री ने कहा कि स्त्री पुरूष दोनोँ ही का परिवार चलाने में योगदान रहता हैं. परंतु स्त्रियां परिवार चलाने में अहम भूमिका निभाती हैं. 

आभा आसुदानी, ट्विंकल रूपचंदानी ने विभिन्न खेलों का आयोजन कर बच्चों के मनोरंजन के साथ कई रोचक तथ्यों की जानकारी साझा की. अंत मे लक्ष्मी वाधवानी, सोनल लालवानी, सीमा रोहड़ा के सहयोग से 180 परिवार से अनाज, खाद्य सामग्री, जनोपयोगी वस्तुएँ वितरित की गयी. यह जानकारी नीलम जयसिंघानी ने दी.
समाचार 3583774113106727451
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list