अपने लिए भी समय दे : पूजा मोरयानी
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_85.html?m=0
महिला दिवस पर रोचक कार्यक्रमों का आयोजन
नागपुर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का उपलक्ष्य में वेस्टर्न स्पोर्ट क्लब, वर्धमान नगर में चाहत मेकोवर्स के सौजन्य से आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं के लिए एक से बढ़ कर एक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में गेम्स, कार वॉक, फैशन शो, नृत्य की धूम रही. स्पर्धाओं में बेस्ट वेशभूषा के लिए प्रांजली, केश साज सज्जा के लिए शीरीन का चयन किया गया. निर्णायक के रूप में उपस्थित समाजसेवी पूजा मोरयानी समर्थ ने अपनी मोटिवेशन स्पीच में अपने लिए समय निकालने एवं आगे आने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर संयोजक चाहत चुघ का आभार व्यक्त किया गया.