'राज्य शासन एवं राजनीति' विषय पर व्याख्यान श्रृंखला का समापन
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_69.html?m=0
नागपुर। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ नागपुर अंतर्गत संलग्नीत महाविद्यालय मनोहरराव कामडी महाविद्यालय, दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय नागपुर, आर्ट्स एंड कॉमर्स नाइट कॉलेज नागपुर, डॉ. मधुकरराव वासनिक पी डब्ल्यू एस महाविद्यालय नागपुर एवं व्हीएमव्ही कॉलेज नागपुर इनके संयुक्त विद्यमान से राजनीति शासन इस विषय पर आभासी व्याख्यान श्रृंखला 23 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ 23 फरवरी को 11 बजे किया गया.
शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख उद्घाटक प्रोफेसर डॉ शामराव कोरेटी एसोसिएशन डीन आरटीएम नागपुर यूनिवर्सिटी नागपुर उपस्थित थे, उनके कर कमलों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ उषा साकुरे मनोहरराव कामडी महाविद्यालय नागपुर इनकी उपस्थिति में हुआ शुभेच्छा देने हेतु विभिन्न महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रद्धा अनिल कुमार, डॉ जगदीश हटवार, डॉ यशवंत पाटिल, डॉ एम जी चांदेकर उपस्थित थे।
कार्यक्रम की प्रास्ताविक डॉ मीनाक्षी वासनिक इन्होंने कि इस आठ दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया गया. सहायक प्रा. लोमेश बावनकुले केंद्र राज्य संबंध इस विषय पर डॉ सचिन वेरुलकर उच्च न्यायालय की रचना शक्तियां और कार्य, डॉ विमल राठौड़ विधानसभा की रचना शक्तियां और कार्य, डॉ सुशांत चिमनकर विधान परिषद की रचना शक्तियां और कार्य, डॉ शीला खेड़ीकर मुख्यमंत्री की शक्तियां और कार्य, भूमिका, डॉ बबीता थूल राज्यपाल की शक्तिया, कार्य, भूमिका, डॉ नीलेश फर्टिंग पंचायत राज 73 वीं, 74 वीं संविधान संशोधन महिला आरक्षण, पंचायत राज, सहायक प्रा. सचिन चापके सूचना का अधिकार महत्त्व, भूमिका इन्होंने अपने विचार रखें.
इस आभासी व्याख्यान श्रृंखला के समारोह कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि डॉ राजेंद्रप्रसाद पटले चेयरमैन बोर्ड आफ स्टडीज राजनीति शास्त्र राष्ट्रसंत तुकड़ोंजी महाराज नागपुर विद्यापीठ नागपुर उन्होंने अपने भाषण में विविध विषय पर मार्गदर्शन किया. प्रमुख अध्यक्ष डॉ प्राचार्या डॉ. उषा साकुरे मनोहरराव कामडी महाविद्यालय नागपुर इन्होंने अपनी मार्गदर्शन भाषण मे कहां की यह कार्यक्रम यूट्यूब चैनल पर प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका फायदा ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को होगा. आठ दिवसीय आभासी व्याख्यान श्रृंखला कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग और छात्र छात्राओं ने भारी संख्या से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया.