Loading...

होली पर अत्याधुनिक मेक इन इंडिया पटाखा पिचकारियों की मांग


राष्ट्रीय स्तर पर मैजिक ग्लास, लक्जरी गुलाल, सी - ४७, ए के - ४७ रंग, गुलाल पिचकारी की आवक

नागपुर। फाल्गुन माह के होलाष्टक प्रारंभ होने पर जहां मंदिर, हवेलियों में भजन, फाग के गीत की प्रस्तुति हो रही है। वहीं इस बार १७ और १८ मार्च की होली निमित्त बाजार में अबीर, गुलाल पिचकारी, टोपी, पोंगा आदि होली सामग्री से बाजार सज धजकर तैयार है । इस बार 2 सालो के बाद होली महामारी के कारन उत्साह के साथ मनाये जाने की तैयारियां की जा रही है । 


पहले जहाँ होली के मौके पर चीन से पिचकारियां आती थी। आधुनिक युग में अब दीपावली के सामान होली पर रंग, गुलाल उड़ानेवाले आधुनिक पटाखों का क्रेज है । मेक इन इंडिया के होली रंग, अबीर, गुलाल के विभिन्न पिचकारियों  में सी - 17, ए के - 47, रीफिल गुलाल, मैजिक ग्लास, लग्जरी गुलाल, मछली पिचकारी, डायनासोर कलर पटाखा,रिफल गुलाल की बाजार में आवक हुई है। 

जहाँ सादी पिचकारियों के दाम 120/- प्रति दर्जन थोक भाव में चल रहे है। वहीं आधुनिक पिचकारियों के दाम 110/- से 180/- प्रति नग चल रहे है। विश्वयुद्ध को देखते हुए होली की पिचकारियों की बनावट में देशी आधुनिक पिचकारियां बाजार में आयी है। जिसमे मैजिक गन पिचकारियां, टैंक पिचकारियां भारत में विशेष रूप से बनवाई गई है। 

खुदरा में इस बार 20 से 30/- प्रति नग रंग, गुलाल छोटे पैकेट और पिचकारी की मांग है। शहर के पुराना भंडारा रोड, धारस्कर रोड, महल, सक्करधारा, सीताबर्डी और इतवारी परिसर में रंग,अबीर, गुलाल,पिचकारियों की दुकानें सज धजकर तैयार है।
समाचार 3164404913764305503
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list