राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत विशेष सात दिवसीय शिबिर का आयोजन
नागपुर। आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत वरपाखड जरीपटका बस्ती मे विशेष सात दिवसीय शिबिर का आयोजन किया गया। उपेक्षित लोगो के दैनिक जीवन का अनुभव प्राप्त करना एवं उनमे जन जागृति करने के उद्देश से सात दिवसीय शिबिर आयोजीत किया गया। शिबीर केअंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।
उदघाट्न कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी घनश्यामदास कुकरेजा (उपाध्यक्ष आर्य विद्या सभा) प्राचार्य डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार एवं महाविद्यालय कि प्राध्यापिकाये एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। प्रमुख अतिथी घनश्यामदास कुकरेजा ने छात्राओ का मार्गदर्शन किया और कहा कि राष्ट्र के प्रती समर्पण एव सेवाभाव कि भावना प्रत्येक छात्रा मे होनी चाहिये। वरपाखड बस्ती मे स्वच्छता, व्यसन मुक्ती, प्लास्टिक मुक्त, सडक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत रॅली द्वारे छात्राओ ने जन् जागृती की।
छात्राओ के शारीरिक आणि मानसिक स्वास्थ के लिये छात्राओ को योगासना का एव स्व सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। बुलू बाहेरा ने कहा कि अंगदान कि आवश्यकता आज कि जरुरत है और यह सभी ने करना चाहिये| सौ.तनुजा फाले मॅडम ने एड्स जागरुकता इस विषय पर मार्गदर्शन किया। बस्ती के लोगो के लिये मुफ्त दंत चिकित्सा शिबिर का आयोजन किया। छात्राओ ने बस्तीयों मे घर घर जाकर् सर्वेक्षण किया एव उनकी समस्याओ कि जानकारी ली। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो मे छात्राओ ने भाग लिया।
शिबीर के समारोप समारोह मे राजेश लालवानी सचिव आर्य् विद्या सभा और प्राचार्या श्रद्धा अनिलकुमार उपस्थित थे। दादा लालवानी ने छात्राओ का मार्गदर्शन् किया। एनएसएस के ऐसे शिबिरो से हमे समाज की सेवा करने का अवसर मिलता है। मॅडम ने छात्राओ को एनएसएस का महत्व बताया एव् जीवन मे अनुशासन अत्यंत आवश्यक है और इसका पालन होना चाहिये। छात्राओ ने शिबीर के अपने व्यक्तिगत अनुभव व्यक्त किये| शिबीर सफल करने मे राष्ट्रीय सेवा योजने के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तनुजा राजपूत मॅडम एवं डॉ. ऋतू तिवारी मॅडम ने अथक प्रयास किये।
