डॉ. मुक्ता कौशिक मातृशक्ति सम्मान से अलंकृत
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_92.html
नागपुर/पुणे। ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़ की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुक्ता कान्हा कौशिक को सावित्रीबाई फुले अंतरराष्ट्रीय मातृशक्ति सम्मान समारोह में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से अलंकृत किया गया।
राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना एवं आर्ट्स, कॉमर्स महाविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मातृशक्ति सम्मान समारोह में यह सम्मान दिया गया। जिसमें देश विदेश के साहित्यकार, कवयित्री,शिक्षाविदों को मातृशक्ति सम्मान से अलंकृत किया गया।
डॉ. मुक्ता कौशिक को यह सम्मान डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मुहम्मद शेख,एवं पुणे महाराष्ट्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आफताब अनवर, शेख एवं राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी के कर कमलों से अलंकृत किया गया।
इस सम्मान के लिए डॉ. मुक्ता कौशिक को राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के संरक्षक प्रो.शैलेन्द्र कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुवर्णा जाधव, डॉ. शैलचन्द्रा, धराधाम गवर्नर डॉ. शंभू पंवार, डॉ. निक्की शर्मा, ग्रेसियस कालेज के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला, श्रीमती भारती शुक्ला, प्राचार्य डॉ.रिया तिवारी, विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान के सचिव डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी,
नागरी लिपि परिषद्, नई दिल्ली के महामंत्री डॉ. हरिसिंह पाल, सखी साहित्य परिवार की अध्यक्ष डॉ. दीपिका सुतोदिया, मि.कान्हा कौशिक, प्रतीक कौशिक, मयंक कौशिक, डॉ. आशीष नायक, डॉ. किरण पटेल सहित अन्य शिक्षाविदों, साहित्यकारों ने बधाई, शुभकामनाएं दी।