वीएसएसएस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मंजू मतानी की नियुक्ति
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_992.html
नागपुर। बेहतरीन सेवा कार्यों और प्रख्यात सुप्रसिद्ध समाज सेविका जिन्हे अनेकों अवार्ड मिल चुके है। एडवोकेट मंजू मतानी को वीएसएसएस के महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने की है। मोटवानी ने बताया की श्रीमती मंजू मतानी बचपन से ही समाजसेवा में जुड़कर नेक कार्य कर पुणय अर्जित कर रही है, उन्होंने सेक्स वर्करों का जीवन परिवर्तित कर उन्हे सम्मान की जिंदगी देकर उन्हें रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए है,
श्रीमती मतानी को अनेकों राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। मोट्वानी ने बताया की उनकी निस्वार्थ सेवाभावना को देख महाराष्ट्र टीम उन्हे वीएसएसएस अवार्ड से सम्मानित करेंगी। मिलनसार, हंसमुख स्वभाव की धनी आईपीएस ऑफिसर की धर्मपत्नी है जो उन्हे ऐसे सराहनीय कार्यों हेतु प्रेरित करते है। श्रीमती मतानी का विचार है कि जिंदगी में सिर्फ पैसे कमाना लक्ष्य नहीं होना चाहिए लोगो की सेवा कर दुखी लोगो को खुशियां बांट कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने का जो पुणय मिलता है उससे आत्मिक खुशी मिलती है।
उन्होंने महाराष्ट्र अध्यक्ष मोटवानी का धन्यवाद देकर वीएसएसएस महिला टीम से जुड़कर समाज और गरीबों की सेवा कर कार्य करने का संकल्प किया है। उनकी नियुक्ति पर महाराष्ट्र की समस्त वीएसएसएस टीम में बेहद खुशी का माहौल है।
