मेले में गडकरी ने किया डिजिटल आर्ट गैलरी का शुभारंभ
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_17.html?m=0
आयोलाल सभई चओ झूलेलाल के जयघोषों के साथ निकली स्कूटर महारैली
5000 लोगों ने शामिल होकर रचा इतिहास
दयानंद पार्क में मेले का रंगारंग शानदार आगाज
नागपुर। दयानंद पार्क में भारतीय सिंधु सभा द्वारा झूलेलाल जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रमुख उपस्थिति में हुआ. इस अवसर पर गडकरी ने सिंधी समाज की नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मार्गदर्शन किया.
प्रमुखता से दादा घनश्यामदास कुकरेजा, पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष विक्की कुकरेजा, संजय चौधरी, महेंद्र धनविजय, जगदीश वंजानी, अशोक, कमलेश केवलरामानी उपस्थित थे.चेट्रीचंड्र सिंधी समाज के नववर्ष झूलेलाल जयंती के पावन उपलक्ष्य में " आयोलाल झूलेलाल " के गगनभेदी जयघोषों के साथ जरीपटका में भारतीय सिंधु सभा महानगर की ओर से भव्य स्कूटर रैली निकाली गयी. रैली प्रमुख सिंधु युवा फोर्स के अध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी के अनुसार सर्वप्रथम इष्टदेव का पूजन कर सर्वत्र सुखशांति की आराधना की गई. इस अवसर पर प्रमुखता से कुकरेजा, कलगीधर सत्संग मंडल के अधि. माधवदास ममतानी,
विक्की कुकरेजा, गुड्डू केवलरामानी, डॉ. गुरमुख ममतानी, राजू ढोलवान, वंदना खुशालानी, मंजू कुंगवानी, ईश्वरी डेम्बला, मेघराजानी, वंशिका केसवानी की उपस्थिति रही. नगर में प्रथम बार सिंधी समाज की भव्य पैमाने पर निकली स्कूटर रैली में 5000 लोगों ने शामिल होकर इतिहास रच लिया. रैली प्रमुख जरीपटका के प्रमुख मार्गों, वातावरण को गुंजायमान करते हुए समापन स्थल पर पहुँची. यहाँ खुशहाली की अरदास की गई. भव्य रैली में पूज्य साईं वसणशाह दरबार सेवा मंडल, पूज्य घोटकी पंचायत, पूज्य साईं चादुराम साईं खिलुराम साहिब दरबार ट्रस्ट, पूज्य श्री कलगीधर सत्संग मंडल,
पूज्य बाबा भगवानदास उदासी आश्रम, पूज्य बाबा हरदासराम सेवा मंडल, पूज्य समाधा आश्रम, पूज्य संत सतरामदास धाम, पूज्य संत निरंकारी सत्संग मंडल, पूज्य संत आसुदाराम सेवा समिति, पूज्य कंबर दरबार, पूज्य भगत कंवरराम दरबार, पूज्य संत सहजराम दरबार, पूज्य बाबा थारियासिंह दरबार, पूज्य संत बहरूराम पंचायत, सिंधु युवा फोर्स, पूज्य केवलरामानी शेर बिरादरी, पूज्य श्री गुरुनानक पंचायत, पूज्य साईं चांदुराम साहिब मुक्तिधाम, पूज्य स्वामी शांतिप्रकाश आश्रम, पूज्य भोजसिंग चौधरी सिंधी पंचायत, जरीपटका दुकानदार संघ, सिंधु लायन्स, सिंधु युवा शक्ति, सिंधुड़ी यूथ विंग, सिंधी सोशल फोरम,
विदर्भ सिंधी विकास परिषद, अखिल भारतीय सिंधी समाज, पूज्य शहीद हेमू कालानी सिंधी महिला पंचायत, फ्रैंड्स फारेवर ग्रूप, जेष्ठ मित्र मंडल, दयानंद पार्क ग्रुप, झूलेलाल रनर्स एकडेमी, फिट फार लाइफ, पूज्य मेकोसाबाग पंचायत, पूज्य हीरा नगर सिंधी पंचायत, पूज्य आहुजा नगर सिंधी पंचायत, पूज्य हेमू कालानी पंचायत, पूज्य हुड़को कालोनी सिंधी पंचायत, पुज्य अमृत वेला ट्रस्ट, पूज्य बाबा गुरमुखदास सेवा मंडल, पूज्य नवजीवन सिंधी पंचायत, सिंधुड़ी सहेली मंच, फ्रैंड्स ग्रूप, पूज्य गुरुनानक शाह संगत, पूज्य संतोषी सदा सेवा सुखी सेवा मंडल, कुकरेजा नगर नवयुवक मंडल, पूज्य संत सतरामदास साहिब महिला मंडल,
पूज्य बाबा हरदासराम महिला मंडल, सिंधुड़ी महिला मंच, वाकर ग्रूप, सिंधु मेडिकल एसोसिएशन, आरेंज सिटी मैनुफैक्चरिंग हब, भलाई केंद्र, पूज्य कुशी नगर पंचायत, एच के डांस एकेडमी, बायसन क्रिकेट क्लब, गुलशन दात्रे गरबा ग्रुप, रुद्र अवतार गणेश उत्सव मंडल, आजाद गणेश उत्सव मंडल, सिंधु बलोधान दुर्गा उत्सव मंडल, पंचमुखी गणेश उत्सव मंडल, जय झूलेलाल गणेश उत्सव मंडल, शहज़ादे गणेश उत्सव मंडल, गजानन गणेश उत्सव मंडल, नवरत्न माता मंडल सहित समस्त सिंधी समाज शामिल हुआ. बहराणा साहब की पूजा अर्चना वसंणशाह चौक, जरीपटका में हुई. दयानंद पार्क में महाआरती से मेले का आगाज हुआ.
तीन दिवसीय मेले में न केवल सांस्कृतिक बल्कि धार्मिक कार्यक्रम जोर शोर से आयोजित किये जायेंगे. राखी कुकरेजा, राशी वासवानी, मीनाक्षी मेघराजानी, कोमल खूबचंदानी, नताशा मयानी, हरीश लालवानी, बाबु चावला, प्रदीप बालानी, दीपक लालवानी, एड कमल आहुजा, राकेश खुशालानी, सुनील बिखानी, मोहन मुलचंदानी, जगदीश केवलरामानी, जीतु लालवानी, तुलसी सचदेव, नंदलाल जयसिंघानी, प्रकाश लालवानी, इंद्रकुमार खिलवानी, नितिन ढोलवानी, विनोद जयकल्यानी, दिनेश केवलरामानी, सुनील मोटवानी, अमर कटारिया, नितिन गोधानी, राजेश भट्ट ने रैली को सफल बनाने में सहयोग रहा.
