Loading...

झुलेलाल साईं के जन्मोत्सव पर कुत्ते वाले बाबा के आश्रम में दी सेवा

                                          

नागपुर। सिंधी समाज के आराध्य झुलेलाल साई का आज जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सिंधी समाज मनाता है हर घर मे पकवानों की बहार रहती है। लेकिन वीएसएसएस की नागपुर पुरषों की टीम ने प्रताप मोटवानी व मनोहरलाल आहुजा के नेतृत्व में कुत्तेवाले बाबा के आश्रम शान्ति नगर में गउमाता को घास और गुड़, खली, और वँहा पलने वाले कुत्तों को बिस्किट, दूध देकर झूलेलाल साईं का जन्मदिन मनाया। सभी सदस्यों को बहुत ही आत्मिक खुशी महसूस हुई। 


उस क्षेत्र के आसपास रहने वाले कर्मचारियों को मिठाई खिलाई अध्यक्ष मनोहर आहूजा महासचिव लखमीचंद थावानी ने कहा की उनकी पूरी  टीम ने प्रण लिया है आगे भी हर ऐसी खुशी में हम अनाथालय को जरूर शामिल करेंगे। उपस्थिति अध्यक्ष मनोहरलाल आहुजा, महासचिव लखमीचंद थावानी, सुनील मदनानी, अशोक दादलानी, इंदरलाल धनकानी, प्रकाश अमरनानी, सुरेश अमरनानी, खूबचंद आहुजा, मुकेश जैन, ट्रस्टी नगर्धनकरजी उपस्थित थे।
समाचार 4592844984540106821
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list