विश्व सिंधी सेवा संगम हिंगनघाट महिला टीम ने मनाया चेटीचंड
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_28.html?m=0
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महिला टीम हिंगणघाट ने झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई। अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा मोटवानी ने बताया की महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में पूरे महाराष्ट्र में यह आयोजन सभी विश्व सिंधी सेवा संगम की सभी टीमे हर्षोल्लास से मनाया। हिंगणघाट में भी पूरी टीम के सभी मेंबर्स ने झूलेलाल जयंती मनाया।
पूरे समाज के साथ झूलेलाल साईं की आरती सेवा और जुलूस के साथ गरीबों को प्रसाद का स्टाल व ठंडे शरबत के साथ लगाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी मेंबर्स ने झूलेलाल साईं की सेवा कर यह अवसर सफलतापूर्वक पूर्ण किया। हिंगनघाट नगरी में बहुत बड़ी संख्या में समाज के सभी लोग उपस्थित रह कर जुलूस और प्रोग्रामों में झूलेलाल साईं के नारे लगाकर यह साबित कर दिया कि हमारे आने वाले जनरेशन में हमारे इष्ट देवता झूलेलाल साईं नाम अमर रहेगा। विश्व सिंधी सेवा संगम के मेंबर्स ने कलश यात्रा का आयोजन कर भव्य शोभायात्रा निकाली।
