डॉ. प्रभात पांडेय इंडियन लाइब्रेरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र निर्वाचित
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_55.html
नागपुर/भोपाल। सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोपाल के पुस्तकालयाधयक्ष डॉ. प्रभात पांडेय को पिछले दिनो द्रविड़यन विश्वविद्यालय कुपपम आंध्र प्रदेश में आयोजित चुनावों में उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र निर्वाचित किया गया। उन्होंने इस चुनाव में प्रो. किशोर जान पर 1809 मतों से जीत हासिल की।
अन्य चुने गए पदाधिकारियों में डाॅ. मोहन आर खेरडे अध्यक्ष, डॉ. ओ एन चौबे महासचिव, डॉ. प्रदीप राय उपाध्यक्ष यूटी, डॉ. सुरेश जंगे उपाध्यक्ष दक्षिण, डॉ. रूपेश गौर उपाध्यक्ष उत्तर क्षेत्र, डॉ. मयंक त्रिवेदी उपाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र, डॉ संजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष पूर्व क्षेत्र सहित पांच क्षेत्रीय काउंसिल सदस्य एवं 14 ओपन काउंसिल सदस्य चुने गए। इन सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।
ज्ञात हो कि डॉ. प्रभात पाण्डेय वर्तमान में मध्यप्रदेश लाइब्रेरी एसोसिएशन के भी अध्यक्ष है साथ ही उन्होंने पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में 12 पुस्तकें एवं 100 से अधिक शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकापत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. पांडेय इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इन्फॉर्मेशन लाइब्रेरी एंड सोसाइटी के संपादक भी है।
उन्होने इस अवसर पर अपनी प्राथमिकता बताते हुए पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार सृजित करने पब्लिक लाइब्रेरी एक्ट पारित करने एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय स्नातक स्तर पर वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने पर जोर दिया।
