नव संवत्सर गुढी पाड़वा पर प्रतिष्ठानों में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_69.html
नागपुर। गत दो वर्ष पूर्व महामारी के चलते सरकार निर्बंध और नियंत्रण के कारण त्यौहार में उत्साह नहीं था। दो वर्ष पूर्व शादी, विवाह समारोह, बाजारों में सरकार की तरफ से ग्राहक, दुकानदारों को मास्क पहनना, सेनिटाइजर का प्रयोग के साथ उचित दूरी का पालन आदि मुख्य नियम विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से दुनिया में लागू थे।
दो वर्ष बाद वैक्सिनेशन के सफलता के बाद नववर्ष पर सरकार की तरफ से दी गई छूट के चलते शनिवार को अनेक बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। इतवारी, मस्कासाथ, किराना ओली, बर्तन ओली, पुराना भंडारा रोड, इतवारी सराफा बाजार, इतवारी पोस्ट ऑफिस, गांधीबाग, केलीबाग रोड, महल, सीताबर्डी, खामला सहित अनेक बाजारों में भारी उत्साह देखा गया।
इससे पूर्व सुबह परंपरानुसार महाराष्ट्र के लोगों ने तांबे के लोटे, लाल, भगवा वस्त्र के साथ ऊंचाई पर गुढ़ी की स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना की। मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। मास्क के ऐच्छिक पहनने के नियम का पालन भी शहर के वरिष्ठ कर रहे है। आज गुढ़ी पाड़वा के साथ चेट्रीचंद झूलेलाल उत्सव पर भी उत्साह रहा। इसके साथ साथ दक्षिण भारत के लोगों ने उगादी पर्व भी बड़े उत्साह के साथ मनाया।
आज शहर के बाजारों में हो रही भीड़ के चलते महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पुलिस अधिकारियों की गश्त भी तेज कर दी गई थी। आज गणगौर त्यौहार के विसर्जन की पूर्व संध्या पर भी राजस्थानी समाज के लोगों द्वारा ईसर गौर के गुडले का भ्रमण हुआ। गर्मी के मौसम में गन्ने, कुल्फी, आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ रही।

