Loading...

सुनील ठाकुर को मिला अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड


नागपुर/इंदौर। मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर और ओपेरान्त फार्मेसी फेडरेशन द्वारा इंटरनेशनल आइकोनिक एक्सीलेंसी अवार्ड 2022 सम्मान समारोह ओर अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन इंदौर के रेडीसन ब्लू होटल में आयोजित किया गया।
जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्वारा लोगो की मदद कर देश मे पहचान बनाने वाली 10 हस्तियों का सम्मान किया गया।
सम्मान स्वरूप अवार्डीस को अशोक स्तंभ स्वरूप ट्रॉफी ओर क्रिस्टल ग्लास ब्लूईश सर्टिफिकेट देकर सम्मनित किया।


जिसमे विभिन्न देशों की हस्तियां ने आयोजन में सम्मान ग्रहण किया। डॉ. अन्थोनी मैनविन क्रेस्टो, डॉ. अनिल खरिया, प्रोफेसर डॉ पंकजराय पटेल, गुजरात, अशोक बड़जात्या, मैनेजिंग डायरेक्टर हिंदुस्तान ग्रुप लिमिटेड द्वारा सम्मान किया गया। सुनील ठाकुर को इसके पूर्व में भी चार बार खेलो ओर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अंतराष्ट्रीय अवार्ड्स से नवाजा जा चुका है। सुनील ने अवार्ड्स का श्रेय अपनी माताजी लाड़बाई ओर मामाजी घनश्याम हाड़ा को दिया। 

सुनील ठाकुर राष्ट्रीय स्तर के तैराक है। और समाजसेवा में इन्दोर की अनेको संस्था साईराम सेवा समिति, महांकाल मानव सेवा संस्थान, संस्था कृष्ण सखी,साई ज्योति फाउंडेशन, संस्था एक कदम मदद की ओर, महारुद्र युवा सेवा समिति, हवा बंगला, आयुष लोक कल्याण संस्था के साथ मिलकर अनेको सेवा प्रकल्पो के द्वारा समाजसेवा करते है। अंत मे सभी का आभार कार्यक्रम के आयोजक विक्रम चौधरी में माना ओर सभी को शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाचार 5724664370947716693
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list