उभरते सितारे में सफलता के सूत्र
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_78.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उभरते सितारे, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 'सफलता के सूत्र' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें, संयोजक युवराज चौधरी ने विस्तार से सफलता पाने के सात नियमों को समझाया। अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगन, परिश्रम, कटिबद्धता, समय का नियोजन की विस्तृत जानकारी दी।
तत्पश्चात, संपूर्णा रे मंडल, भानवी सिल्लारे, रूपल खोत ने शानदार नृत्य से सबका मन मोह लिया। गणेश डेबे ने स्वरचित कविता सुनाई। अर्चिता लखोटे, देवांशी पटनायक, मीनाक्षी केसरवानी, वंदना जनबंधु, संतोष बघेल, प्रदीप तांदले, कृष्णा कपूर, प्रशांत शंभरकर, वैशाली मदारे, पंकज जोशी ने शानदार गीत की प्रस्तुति दी।
नवोदित कलाकारों को बाबा खान, महेंद्र आगरकर, मानस पटनायक, डॉ. शालिनी तेलरांधे, मान्या आहूजा, सीमा लूहा, डॉ. करुणा आटे, प्रो. लिपिका चक्रवर्ती ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में प्रा. प्रशांत शंभरकर, कृष्णा कपूर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वैशाली मदारे ने किया। तथा, आभार युवराज चौधरी ने आभार व्यक्त किया।
