Loading...

साहित्यिकी में गूँजे नव वर्ष के गीत


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी में नव वर्ष के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका माधुरी राउलकर का स्वागत सह संयोजक शादाब अंजुम ने किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रा. आदेश जैन ने किया।

सर्वप्रथम संयोजक आदेश जैन ने हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नव वर्ष दे जुड़ी महत्वपूर्ण विशेषताएं बताई। सम्मेलन की शुरुआत हेमलता मिश्र द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से हुई। सम्मेलन  में मनिंद्र सरकार,शमशाद शाद, रश्मि मिश्रा, माणिक खोब्रागडे, मज़ीद बेग मुगल, अमान क़ुरैशी, गुलाम मोहम्मद खान आलम, ज़हन नागपुरी, शादाब अंजुम, तनहा नागपुरी, माधुरी राऊलकर, रमेश मौन्देकर, माधुरी मिश्रा मधु, मंजू करेमोरे, हेमलता मिश्र मानवी, नीलिमा गुप्ता, माया शर्मा, विवेक असरानी, आदेश जैन ने हिन्दू नव वर्ष पर एक से बढ़कर रचनाये सुनाई व सभी ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
काव्य 8690091606952474340
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list