Loading...

ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा 26 वीं छायाचित्र स्पर्धा


ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा विश्व छायाचित्रण दिवस 19 अगस्त 1995 के दिन स्थापित इस क्लब के स्थापना दिवस व विश्व छायाचित्रण दिवस के अवसर पर हर वर्ष छायाचित्र स्पर्धा का आयोजन विगत 25 वर्षो से निरंतर करता आ रहा है, साथ ही इस स्पर्धा में प्राप्त छायाचित्रों का प्रदर्शन भी होता रहा है.इस वर्ष यह स्पर्धा ऑनलाईन आयोजित की जा रही है एवं चुनिंदा छायाचित्रों का प्रदर्शन भी किया जायेगा.

छायाचित्रकारों के लिये वाईल्ड लाइफ एंड नेचर, फेस्टीवल एंड इवेन्ट, ट्रवेल एंड स्ट्रीट यह विषय
रखे गये है इस स्पर्धा के पोस्टर का विमोचन विठोबा इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के श्री कार्तिक शेंडे, के. गणेश एकेडमी के श्री गणेश काटकोजवार, संयोजक डॉ. मातरिश्व व्यास इनके हस्ते संपन्न हुआ.

इस अवसर पर प्रदीप निकम, महेश काळबांडे, रमाकांत झाडे, सुरेश पारळकर, चेतन जोशी एवं राजन गुप्ता उपस्थित थे.

इस वर्ष स्पर्धा का प्रायोजकत्व 'विठोबा इंडस्ट्रीज प्रा. लि.', 'स्व. सुधाकर वासुदेवराव कुलकर्णी स्मृति' मे कुलकर्णी परीवार एवं के. गणेश एकेडमी द्वारा किया गया है. स्पर्धा मे कुल 1,55,000 रु. के तीनो कॅटेगरी मे प्रति 8 ऐसे 24 पुरस्कार रखे गये है.

प्रत्येक ग्रुप के लिये 15,000 /- रूपये प्रथम पुरस्कार, 11000/- रू., द्वितीय पुरस्कार 'विठोबा इंडस्ट्रीजप्रा. लि. 'स्वर्गीय सुधाकर वासुदेवराव कुलकर्णी स्मृति मे कुलकर्णी परीवार एवं के. गणेश एकेडमी द्वारा 7,000/- रू, तृतीय पुरस्कार, मॅक्स मिडीया वैष्णवी एलबम मिडीया, शैडो फोटोग्राफी, दिपक काळबांडे विशाख. डिजीटल लॅब एवं फोटो बुक एलबम द्वारा. 5000/- रू. प्रत्येकी विशेष पुरस्कार स्व. बाबासाहेब नाहातकर स्मृति मे श्री मोहन नाहतकर, स्व. भैय्यासाहेब झाडगांवकर स्मृति मे सुशांत झाडगांवकर, विनोद काकडे पॅशन फोटो लॅब, नितिन जैस मॉडर्न डिजीटल लॅब द्वारा दिये जायेंगे. 12 उत्तेजनार्थ प्रत्येकी 3,000 रु. पुरस्कार स्व. गंगाप्रसाद गुप्ता स्मृति मे श्री राजन व पंकज गुप्ता, श्री शरद डवरे (दुर्गा लॅमिनेशन), श्री कमलेश वसानी (विरल कलर लॅब), स्व. राधेश्याम मुदगलकर की स्मृति मे श्रीराम एवं हरीश मुदगलकर, स्व. रेखा शिंगणापुरकर स्मृति मे श्री अरविंद शिंगणापुरकर, स्व. रामचंद्रराव गुप्ते स्मृती मे श्री रवि गुप्ते, स्व. रामभपउजी पौनीकर की स्मृति मे समय पौनीकर, स्व. मोहन तलवारे की स्मृति मे, स्व. नवीनभाई संघवी स्मृति मे श्री हितेंद्र संघवी, स्व. सरला मधुकरराव इंदाणे स्मृति मे श्री सुनील इंदाणे, स्व. मनोहरराव मुडे स्मृति मे श्री भुपेन्द्र मुडे, जयसवाल फोटो गुडस् द्वारा दिये जायेगे. इस स्पर्धा की फोटो प्रदर्शनी 19 से 21 अगस्त 2022 तक नागपुर मे आयोजित की जायेगी.

इस स्पर्धा के सफलता के लिये संयोजक डॉ. मातरिश्व व्यास, सहसंयोजक चेतन जोशी, राजन एवं पंकज गुप्ता, समरेश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रदीप निकम, सचिव महेश काळबांडे, उपाध्यक्ष संजु डोर्लीकर, कोषाध्यक्ष योगेश वाघेला, पुर्व अध्यक्ष नाना नाईक, अरुण कुलकर्णी, दिनेश चौहाण, सुनील इंदाणे, आनंद बेटगीरी, कमलेश वसानी, रमाकांत झाडे, सुरेश पारळकर, चेतन जोशी, राजन गुप्ता, दिनेश मेहेर, अरविंद शिगणापुरकर, मुकेश सागलानी, अभय गाडगे, अमित भांडारकर, अनिल कोतपलीवार, गजानन रानाडे, जयेश वसानी, हेमंत बागवान, मंगेश तोडकर, नरेश नेरकर, प्रकाश वैष्णव, प्रवीण जैन, प्रदीप चौहाण, शब्बीर हुसेन, विनोद भागवत, योगेश नागोरे, नितेश बाहे, राज कोहळे प्रयासरत है.

स्पर्धा में भाग लेने की अंतिम तिथी 15 जुलाई 2022 है. स्पर्धा की अधिक जानकारी एवं प्रविष्टी भेजने के लिये इस लिंक का उपयोग करे https://ocpc.in/competition अथवा अधिक जानकारी के लिये प्रदीप निकम 9823033622,
महेश काळबांडे 9823011750, योगेश वाघेला 9371661909 इन्हे संपर्क कर सकते है.

समाचार 6199989614549027035
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list