Loading...

नशे से आजादी पखवाड़ा अंतर्गत पुलिस ने लोगों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश



सौम्य पुलिस और दैनिक दबंग स्वर टीम के द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन

नागपुर/रायपुर। मादक पदार्थो के दुरूपयोग एवं उनकी तस्करी को रोकने के लिये मनाये जाने वाले (International Day Against Drug Abuse- 26 June) अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में, लोगों को नशे के दुष्परिणाम से बचाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा 12 से 26 जून तक नशे से आजादी का पखवाड़ा चलाया जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल के निर्देशन में रायपुर नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के  द्वारा इस नशा मुक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में, मादक पदार्थो व नशें के दुष्परिणाम व इनसे दूर रहने के बारें में जागरूकता लायी गयी।             

इस नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत राजधानी पुलिस  द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूल/कॉलेजों को साथ लेकर, लोगों को जागरूक करने के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों के बीच जाकर इनके दुष्परिणामों आदि के सबंध में आवश्यक जानकारी देकर, इस प्रकार विभिन्न माध्यमों के द्वारा आम जनता को यह बताया कि, नशे से केवल एक व्यक्ति का ही नहीं बल्कि उसके परिवार व समाज का भी नुकसान होता है तथा हमारा जीवन अंधकार में डूब जाता है। 

अतः इससे बचकर रहें और अपने परिचितों को भी इससे बचायें और यदि कोई इसकी गिरफ्त में है तो उसे दृढ़ इच्छा शक्ति के द्वारा इससे बाहर लाने के लिये प्रयास करें।

नशामुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों के  द्वारा ऐसे बच्चे जो गलत संगति या किसी कारण से अपराध की दुनिया में आ जाते हैं उन्हें मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से बाल सम्प्रेषण गृह मे विधि विरुद्ध बालकों हेतु मादक पदार्थ सेवन से होने वाले नुकसान बताते हुये, इन बच्चों से नशे से दूर रहने के संबंध में ड्राइंग, स्लोगन एवं लेखन गतिविधि आदि करवा कर उन्हें बताया कि यह नशा हमें अपराध की दुनिया में भी ले आता है इसलिए इससे बचकर रहें।

आज समापन पर दैनिक दबंग स्वर की टीम और सौम्य पुलिस  की टीम के बीच कबीर नगर के दशहरा मैदान पर दोनों टीमो द्वारा क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह और थाना प्रभारी आज़ाद चौक दीपेश जायसवाल और आमानाका थाना प्रभारी संतराम सोनी और कबीर नगर थाना प्रभारी राजेश सिंह, उप निरीक्षक चेतन दुबे ने भी मैच में हिस्सा लिया और नशा मुक्ति का संदेश दिया। 

दैनिक दबंग स्वर की टीम से स्वयं प्रधान संपादक पंडित पीके तिवारी और कप्तान के रूप में अजीत श्रीवास्तव, अजय सिंह, अमल तिवारी, मनीष मिश्रा, रमाकांत पाठक, धनन्जय शर्मा, आदित्य चक्रवर्ती, पुष्पेंद्र मिश्रा, बृजेन्द्र द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, राम रतन मिश्रा, कबीर नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने दर्शक के रूप में हिस्सा लिया
समाचार 2418787996829940524
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list