Loading...

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने मनाया 7 वां स्थापना दिवस


नागपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का 7 वां स्थापना दिवस ऑनलाइन गूगल मीट पर मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा ने सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। उन्होंने राष्ट्रहित एवं मानवतावादी दृष्टिकोण को लेकर देश के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत अलका शुक्ला  राष्ट्रीय संगठन मंत्री छिंदवाड़ा गणेश स्तुति कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। 

राष्ट्रीय मंत्री साधना सिंघवी ने एकल अभिनय नशा मुक्ति पर प्रस्तुत किया। मंगला जोशी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। श्रीमती प्रेमा तिवारी, श्रीमती नेहा शुक्ला, श्रीमती किरण तिवारी, कैमोर से भजन प्रस्तुत किए। श्रीमती शिखा सिरपुरिया उदयपुर भजन प्रस्तुत की। कीर्ति तिवारी ने सुंदर नृत्य एवं रेखा पांडे कोटा ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। सुषमा शुक्ला कैमोर से भजन प्रस्तुत की। हेमलता मिश्रा मानवी एवं गौरी कन्नौजे ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र धारणा अवस्थी ने एवं आभार प्रदर्शन सुरभि मेनारिया ढिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष ह्यूमन राइट सेल इन्होंने किया।
कार्यक्रम में अरुणा जोशी, रति चौबे, शैलजा मिश्रा, शिवानी अवस्थी, प्रतिभा शास्त्री मिश्रा, नंदिनी बक्शी, गिन्नी सिन्हा आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

समाचार 6075512779192289701
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list