अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए जीवनाश्यक वस्तुएं लेकर ट्रक रवाना
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_15.html?m=0
माता खीर भवानी में गत 24 वर्षों से हो रही यह सेवा
नागपुर। कल्याणेश्वर मंदिर से अमरनाथ धाम के लिए मंगलवार को विशाल भंडारे का ट्रक को झंडी दिखाकर और नारियल फोड़ कर योगेश भाई त्रिवेदी के नेतृत्व में दि होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट असो के सचिव प्रताप मोटवानी, प्रख्यात समाजसेविका अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी बिटिया, श्रीमती शालिनी त्रिवेदी, कुमार जी, सुनील हिरणवार द्वारा दिखाकर अनाज दालें तेल किराना शक्कर, दवाईयां और अन्य जीवनाश्यक वस्तुओ के साथ रवाना हुई, इसके पूर्व कल्याणेश्वर मंदिर में प्रताप मोटवानी, अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी, योगेश त्रिवेदी सपरिवार ने विधिवत पूजा अर्चना आरती कर प्रसाद बाटा गया।
मोटवानी ने योगेश त्रिवेदी द्वारा अमरनाथ में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सेवा की बेहद सराहना की। मंजीत कौर मतानी ने भी हर्ष प्रकट कर कहा यह पुण्यकारी कार्य बेहद ही तारीफेकाबिल है, 24 वर्ष से लगातार यह सेवा देना आसान नहीं, त्रिवेदी परिवार बधाई के पात्र है। मोटवानी द्वारा भी इन्हे सहयोग देना बेहद सराहनीय है। अंत में सभी का आभार योगेश त्रिवेदी ने माना।

