'ओ चिरैया' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_328.html?m=0
नागपुर। एनएडीटी राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी के प्रांगण में डाॅ संतोष कुमार, प्रिंसिपल मुख्य आयुक्त भोपाल, संजय अग्रवाल आयकर उपायुक्त भोपाल के हस्ते लेखिका पूनम मिश्रा 'पूर्णिमा' की पुस्तक 'ओ चिरैया' काव्य संग्रह का विमोचन हुआ।
इस दौरान संजय ने 'ओ चिरैया' की कविताओं का जिक्र भी किया व फ़लसफ़ा कविता भी पढ़ी। मुखपृष्ठ की सुंदरता ने सभी को प्रभावित किया।
'ओ चिरैया' जैसे हम सब जानते हैं की चिड़िया का कलरव उनका उछलना कूदना आंगन में सकारात्मकता का संकेत है, ठीक उसी प्रकार खुले प्रांगण में पेड़ो की हरियाली संग डालियों पर पंछी का झूलना, मंद शीतल बयार आदि ने समां बांध दिया था। प्रांगण में इस दौरान हिस्लाप कालेज के गणित विभागाध्यक्ष रिषि अग्रवाल, ज्ञानेश्वर ठाकरे, डॉ प्रवीण डबली, डॉ अरविंद लोंढे, सुरेन्द्र खुराना, डॉ प्रज्ञा माथुर आदि विशेष रुप से उपस्थित थे।
