मेधावी छात्रों का नवोदय बिजनेस असोसिएशन ने किया सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_515.html?m=0
नागपुर। छात्रों का मनोबाल हमेशा ऊंचा रहे इसलिए नवोदय बिजनेस एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष मनोहरलाल आहुजा के नेतृत्व में विधायक विकास कुंभारे के हाथों मेधावी छात्रों का सत्कार किया गया।
मेधावी छात्रों को सर्टिफिकेट, मिठाई, पुष्पगुच्छ से सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत अभियान की कल्पना मानापुरे, पूर्व नगरसेवक प्रेमलाल भांडारकर का भी सहयोग रहा। सम्मानित छात्रों में सयाली हेड़ाऊ, निमिषा आदमने, परनवी उरकूडे, रिशिता बोकडे, केतकी वानखेड़े, आरती उमरेडकर, आयर्न गंगवानी, रौनक जिजोतिया, प्रंजल्वी साल्वे, वैभवी मोहनदेकर, शर्वरी माहुरकर, प्रिंसेस शर्मा का समावेश रहा. विकास कुंभारे ने अपने मार्गदर्शन में में बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की. बलराम ककवानी, राजकुमार मोटवानी, अनिल जैन ने समयोचित मार्गदर्शन किया.
इस अवसर पर मनोहरलाल आहुजा, अनिल जैन , माधव आइलानी, अलीम धरती, बलराम ककवानी, राजकुमार मोटवानी, मिलिंद मानापुरे, रमेश मुंदड़ा, आनंद साखले, सनत जैन, कल्पना मानापुरे, प्रेमलाल, अमन मोटधरे, किशोर राठौड़, ओमप्रकाश चावला, संजय हरड़े, कमलेश वसानी, गौतम आदि की मौजूदगी रही.
