Loading...

महिला काव्य मंच का बारिश की फुहार संग काव्य बहार

                                   

नागपुर। महिला काव्य मंच नागपुर ने ज़ूम पर काव्य गोष्ठी आयोजित की जिसमें सखियों ने बारिश पर मनभावन रचनाएँ सुनाईं। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पटना से वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती विभा रानी श्रीवास्तव जी तथा अतिथि कवयित्री के रूप में बेंगलुरु से डाॅ नीलिमा दुबे उपस्थित थी । कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला काव्य मंच की महाराष्ट्र उपाध्यक्ष श्रीमती रीमा दीवान चड्ढा ने की । 

कार्यक्रम का सुंदर संचालन नागपुर महिला काव्य मंच की अध्यक्ष श्रीमती शगुफ़्ता यास्मीन काज़ी ने किया । उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ कवि श्री नरेश नाज़ जी द्वारा स्थापित महिला काव्य मंच राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शाखाओं के रूप में सक्रिय है। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ डाॅ शीला भार्गव की सरस्वती वंदना से हुआ । 

मुख्य अतिथि श्रीमती विभा रानी श्रीवास्तव जी ने सभी महिलाओं की सृजनशीलता की प्रशंसा की और बारिश पर अपनी रचना सुनाई।बारिश की सोंधी सुगंध बिखेरी बेंगलुरु से अतिथि कवयित्री डाॅ नीलिमा दुबे जी ने । सभी सखियों ने बारिश पर विविध रचनाएँ सुनाईं। सखियों ने दादुर, मोर और पपीहे के स्वर के साथ काले मेघों की बात की । रिमझिम बरसात और कागज़ की नाव के साथ बचपन की बारिश को याद किया ।रुहानी मौसम में प्रेम ,श्रृंगार और प्रीत के मनभावन छंद सखियों ने सुनाये। 

कवयित्रियों में नागपुर से डाॅ शीला भार्गव , शशि भार्गव ,स्वाति सुमेश ,धृति बेडेकर ,सुषमा अग्रवाल  नंदिता मनीष सोनी ,रेशम मदान ,संतोष बुद्धराजा ,मीरा जोगलेकर ,निरुपमा चतुर्वेदी ,उमा हरगण ,माया शर्मा ,रितु आसई, शीला तापड़िया तथा मलेशिया से अपराजिता राजोरिया सम्मिलित हुईं । सुषमा अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन किया।
काव्य 8119808589756214095
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list