बी.जी. श्रॉफ गर्ल्स हाई स्कूल व जूनियर कॉलेज में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_371.html
नागपुर। बी.जी. श्रॉफ गर्ल्स हाई स्कूल व जूनियर कॉलेज, जरीपटका, नागपुर में रोटरी क्लब, नागपुर नॉर्थ के सौजन्य से "एक नई पहचान" उपक्रम केंद्र में अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस प्रशिक्षण केंद्र में सिंगर कंपनी की 25 सिलाई मशीन और पिको मशीन उपलब्ध है। प्रशिक्षण की कालावधी सर्टिफिकेट कोर्स की 3 माह और डिप्लोमा कोर्स की छह माह है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब, नागपुर नॉर्थ के गवर्नर डी.जी. रमेश मेहर ने की. समस्त पदाधिकारी तथा सोशल वर्कर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित थे। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में रोटरी क्लब नागपुर नॉर्थ का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब, नागपुर नॉर्थ के हाशु अंबवानी, नंद टहिल्यानी, विभा गजभिए , मनीषा मंघानी एवं सोशल वर्कर्स असोसिएशन के प्रधान सचिव एड. दिलीप दानी का समावेश है। आभार प्रदर्शन शाला की प्राचार्या चित्रा दौलतानी द्वारा किया गया। कुशल मंच संचालन श्रीमती सृष्टि मथरानी ने किया।
