शतकवीर रक्तदाताओं का सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_523.html?m=0
रक्तदाता - जीवनदाता
नागपुर। सेवाभावी संस्था आशीर्वाद मेडिकल फाउंडेशन के तत्वावधान में संतरानगरी के चुनिंदा शतकवीर रक्तदाताओं का स्नेहिल सत्कार किया गया. विभागीय आयुक्त आय ए एस मनीषा खोड़े चवरे ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इन जीवनदाताओं को सम्मानित किया. इनमें 137 बार रक्तदान कर चुके समाजसेवी नरेंद्र सतीजा, आय एम ए के पूर्व अध्यक्ष डा संजय देवतले (108 बार), डा बालकृष्ण महाजन (112 बार) आदि का समावेश है.
इसके अलावा डा प्रशांत राठी, अधि. कमल सतूजा, अ़धि. नितिन देशमुख, अनिल मालोकर,सीमा देव,अनिल खत्री, कंचन गुप्ता, रितेश विजय, डा समीर केदार, आशुतोष पुन्यानी, डा सिध्दांत भरणे, विनोद हजारे, नीलेश नगरकर, आकाश गुप्ता, अनिल जैस्वाल, डा सम्राट टावरी, डा आदित्य परिहार आदि को भी सम्मानित किया गया.
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित विजय मुनिश्वर (115 बार) ने भी कार्यक्रम को सदिच्छा भेंट दी. आभार जी एस के ब्लड सेंटर के मेडिकल आफिसर डा आशीष खंडेलवाल ने माना. कार्यक्रम में वरिष्ठ रक्त विकार विशेषज्ञ डा अवतार कृष्ण गंजू, स्वास्थ्य सेवा के सहायक सचिव डा रवि धकाते एवं संस्था के सचिव डॉ. जी एस खंडेलवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
