साहित्यिकी में पर्यावरण दिन मनाया गया
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_58.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी के अंतर्गत कविसम्मेलन के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा माधुरी राऊलकर का स्वागत सह संयोजिका हेमलता मिश्र मानवी ने अंगवस्त्र से किया।कार्यक्रम का संचालन संयोजक आदेश जैन ने किया।सम्मेलन में डॉ भोला सरवर,माणिकराव खोब्रागडे, नीलिमा गुप्ता, तनहा नागपुरी, शादाब अंजुम, रूबी दास, पूनम मिश्रा, हफ़ीज़ शेख नागपुरी,हेमलता मिश्र मानवी,
तजिंदर सिंग,मजीद बेग मुगल, माधुरी राऊलकर, मनिंद्र सरकार, भारती रावल, माया शर्मा, मंजू कारेमोरे, डॉ एम के मजूमदार, आदेश जैन, डॉ पवन कोरडे ने पर्यावरण पर एक से बढ़कर रचनाये प्रस्तुत की।सभी साहित्यकारों ने एक - एक पेड़ लगाने का प्रण किया।सहसंयोजक शादाब अंजुम ने सभी का आभार व्यक्त किया।