योग संपदा ने मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_595.html?m=0
नागपुर। योग संपदा एवं साधना सहकारी बैंक की ओर से जनसामान्य में योग के प्रति जनजागरण हेतु अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता दादा घनश्यामदास कुकरेजा ने की. प्रमुखता से भूषण खूबचंदानी, कमल भोजवानी, श्रीचंद चावला, बाबूराव ढ़ोरे, चंद्रकुमार नरवडिया की मौजूदगी रही. सर्वप्रथम इष्टदेव झूलेलाल भगवान, योग गुरु जनार्दन स्वामी, वामनराव मोटघरे के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया.
कार्यक्रम की प्रस्तावना में चंद्रकुमार ने योग साधना की महिमा तथा योग संपदा की गतिविधियों की सविस्तार जानकारी उपस्थितों के समक्ष रखी. उपस्थित जनसमुदाय को सूर्यनमस्कार, आसन, प्राणायाम का अभ्यास योग प्रक्षिशक चंद्रकुमार टेकचंदानी ने कराया. उपरांत जरीपटका योग वर्ग समूह की सात योग शालाओं के वर्ग प्रमुखों व योग शिक्षकों का सत्कार किया गया.
कार्यक्रम अध्यक्ष दादा घनश्यामदास कुकरेजा ने योग से होने वाले लाभ से उपस्थितों को अवगत कराते हुए कठिन आसनों का प्रात्यक्षिक कर दिखाया. संचालन योग गुरु राजीव ज्ञानचंदानी ने व आभार दीपिका गोधानी ने व्यक्त किया.
आयोजन को सफल बनाने में किशोर लालवानी, राजेश स्वम्मनानी, परमानंद कुकरेजा, गिरधारी गुरनानी, लीलाधर बागंडकर, राजीव ज्ञानचंदानी, अशोक मेंढा, अशोक गांधी, हरीश गिदवानी, सुरेश आहूजा, रमेश भंडारकर, विनोद टेभुणे, राजेश खत्री, भगवान नागरानी, गोपीचंद मनवानी, राजकुमार विधानी, रमेश कंधारी, लखु आहूजा, कमलेश सहजवानी, मनीषा साखरे, नीता बहलवानी की भूमिका अहम रही.