महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का धूमधाम से मनाया जन्मदिन
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_63.html
नाना पटोले को नन्हे बालक की बनाई स्केच पेंटिंग की भेंट
नागपुर। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लोकनेता नाना पटोले के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतको ने उनके निवास स्थान सुकड़ी में गांव के जनसैलाब की मौजूदगी में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ केक काटकर शाल, गुलदस्ता, गिफ्ट देकर जन्मदिन दिन मनाया।
नागपुर शहर के सीताबर्डी के फुल मार्केट का बहोत बडा कलाकार, नन्हा बालक कृष्णा चंद्रशेखर गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले का बहोत बडा फैन है। इस नन्हे बालक ने नानाभाऊ की स्कैच पैंटीग बनाकर महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अनीशा शेख, ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जिला अध्यक्ष शेख मुख्तार के द्वारा सप्रेम भेट दिया। प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने खुद की स्केच देखकर नन्हे बालक कृष्णा चंद्रशेखर गुप्ता से फोन पर बात कर आभार व्यक्त किया।