Loading...

विजयिनी सखी मंच 'आयुष्मती' योजना से हुई लाभान्वित



नागपुर। विजयिनी सखी मंच की सक्रिय सखी विजयिनी प्रिया सिन्हा के संयोजन में आज विजयिनी की सदस्य सखियों को तथा हमारे घरो में सहयोग प्रदान करने वाली सेविका दीदीयों को नैशनल कैसंर इंस्टीट्यूट, जामठा ले जाया गया।

इस नेक कार्य को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान करने का कार्य किया विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी लतिका मिश्रा, विजयिनी शशि तिवारी, विजयिनी पूनम तिवारी हिंदुस्तानी ने।

विजयिनी की सदस्य सखियां नैशनल कैसंर इंस्टीट्यूट,जामठा द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे 'आयुष्मती' योजना से लाभान्वित हुई। आयुष्मती योजना के अंतर्गत शरीर के विभिन्न भागों का जांच किया जाता है जिससे यदि कोई बिमारी है तो सही समय पर हमे पता चल जाए तथा उचित चिकित्सा के तहत बिमारी को बढ़ने से रोका जा सके।इसमे "Head and Neck Examination",Gynaec Examination, Breast Examination, आदि से जुड़े जांच की सुविधा दी जाती है वो भी बिल्कुल नि: शुल्क  साथ ही स्वास्थ्य वर्धक जलपान,छोड़ने और लाने के लिए बस यात्रा की भी बेहतर सुविधा का आयोजन किया गया है। 

विजयिनी सखियों का ये अनुभव बेहद सुखद रहा तथा नैशनल कैसंर इंस्टीट्यूट की पूरी टीम ने बेहद विनम्रतापूर्वक, पूर्ण जिम्मेदारी के साथ  सेवाए प्रदान की। साफ - सफाई का भी पूरा ध्यान रखा गया था।

विजयिनी सखियों ने नैशनल कैसंर इंस्टीट्यूट के सराहनीय दायित्व को समझते हुए कैंसर पिड़ीत बच्चो के लिए आठ हज़ार रूपए की लघु सहयोग राशि प्रदान की। इस योगदान में सहयोग प्रदान करने वाली सखियों में विजयिनी मोक्षा सिरी, विजयिनी रीमा दिवान चड्ढा, विजयिनी रूची बोस, विजयिनी मीनू गुप्ता, विजयिनी कनक शर्मा, विजयिनी श्वेता वर्मा, विजयिनी शीला ठक्कर, विजयिनी अंजली तिवारी, विजयिनी कल्पना शर्मा, विजयिनी पायल पराते, विजयिनी सुरेखा खरे, विजयिनी नीता चहांदे, विजयिनी कल्पना शर्मा, विजयिनी लतिका मिश्रा, विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी शशि तिवारी, विजयिनी पूनम तिवारी हिंदुस्तानी ने विशेष रूप से सहयोग किया।

इसके अलावा विजयिनी सीमा पांडे, विजयिनी सीता पांडे, विजयिनी हेमा तिवारी, विजयिनी हर्षदा मिश्रा, विजयिनी सुचिता ने भी इस मुहिम को सफल बनाने में योगदान दिया।
समाचार 1189681595752777220
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list