स्कूल ने मनाया ऑनलाइन फादर्स डे
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_809.html?m=0
नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल हेती (सुरला), सावनेर में 19 जून रविवार को फादर्स डे ऑनलाइन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने की उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हर साल जून माह के तीसरे रविवार को 'फादर्स डे' मनाया जाता है। मां बाप को धरती पर भगवान से भी ऊंचा स्थान दिया गया है।
हमारे भगवान हमारे माता पिता ही होते हैं। हम अपने माता-पिता में ही भगवान के दर्शन करते हैं। अगर बच्चे पर मां अपनी ममता बरसाती है तो पिता बच्चों के लिए उस छत की तरह है जो उन्हें हर दुख से बचाती है। जीवन को खुशहाल बनाने के लिए माता-पिता क्या नहीं करते हम चाहकर भी माता- पिता के कर्ज को कभी उतार नहीं सकते लेकिन हां उन्हें कम से कम प्यार और खुशी तो दे ही सकते हैं।
माता- पिता की नि :स्वार्थ प्रेम और समर्पण को सम्मान देने और उनका आभार व्यक्त करने के लिए हर साल 'मदर्स डे' और 'फादर्स डे' मनाया जाता है। अगर आप अपने पिता से इस समय दूर है और उन्हें इस मौके पर स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो उनके लिए कविताएं लिखकर भी उन्हें शुभकामना संदेश के माध्यम से 'फादर्स डे' की बधाई दे सकते हैं। पिता और बच्चों के बीच रिश्ता खट्टा -मीठा सा होता है।पिता अपने बच्चों से प्यार तो बहुत करते हैं, लेकिन उनके भविष्य को संवारने के लिए और उनका मार्गदर्शन करने के लिए पिता को कभी-कभी कठोर भी बनना पड़ता है।
बच्चों के साथ गंभीरता से पेश आते हैं उन्हें पढ़ने, भविष्य के बारे में सोचने के लिए बार-बार याद दिलाते रहते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने अपने पिता के साथ वक्त बिताने की सलाह दी। विद्यार्थियों ने अपने - अपने घरों में रहकर 'फादर्स डे' सेलिब्रेट किया। विद्यार्थियों ने कविताएं लिखी तो कुछ विद्यार्थियों ने शायरियां स्कूल के साथ साझा किए। अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने स्कूल के उपक्रम की सराहना की एवं सहभागी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।
